ब्रश डीजे ऐप: Brush DJ APK दो मिनट में दांतों को करे चकाचक
साफ-सफाई तो एक जरूरी कार्य है, फिर वह चाहे घर की हो या खुद की साफ-सफाई। अपने शारीरिक अंगों को साफ रखना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें अनेक बीमारियों से दूर रखता है। अन्य शारीरिक अंगों की तरह ही दांतों की सफाई भी जरूरी है, इस्लैए लोग सुनह-सुबह उठते ही दांतों की सफाई करते हैं।लेकिन सुबह-सवेरे कुछ लोग आलस्य के कारण या तो ढंग से दांत साफ नहीं करते या फिर ब्रश करते ही नहीं हैं। खासतौर पर बच्चों से ब्रश Brush कराना तो बेहद मुश्किल कार्य है, माता-पिता कहते-कहते थक जाते हैं लेकिन ब्रश करने के मामले में बच्चे भाग जाते हैं। ऐसे में एक ऐसा ब्रशिंग ऐप आया है जो इस मुश्किल का हल निकालेगा।
मस्त एप्लीकेशन है
‘ब्रश डीजे’ Brush DJ नाम का यह ऐप बेहद दिलचस्प है, यह ऐप ब्रश करने आले के लिए ब्रशिंग के साथ-साथ मनोरंजक का एक बड़ा साधन बनकर आता है। इस ऐप में एक प्रकार का टाइमर सेट है जिसमें उपभोकता अपने क्लाउड स्टोरेज से एक धुन सिलेक्ट करता है और उसे प्ले करता है। जब तक वह धुन बजती है तब तक उसे ब्रश करना होता है।
- 7 ways to avoid radiation from your gadgets -
- How Google earns money गूगल कैसे कमाता है पैसे ?
- How To Earn Money From Facebook Top 5 Ways
यह धुन कम से कम 2 मिनट तो बजती ही है, ऐसे में 2 मिनटों के भीतर उपभोक्ता अच्छी से अपने दांतों की सफाई कर लेता है। ऐसे में मनोरंजन तो हो ही जाता है साथ ही दांतों की तरीके से सफाई भी हो जाती है।
ब्रशिंग में मदद करने के अलावा इस ऐप में कई तरह के रिमाइंडर भी लगाए गए हैं जो समय-समय पर यूजर की मदद करते हैं। जैसे कि दिन में कितनी बार कुल्ला करना है, माउथ फ्रेशनर कब प्रयोग करना है और कब नहीं, कब दंत चिकित्सिक से परामर्श लेना है और साथ ही कितने समय के बाद अपना टूथब्रश बदलना है इसकी भी याद दिलाता है यह खास ब्रश डीजे ऐप।
इंग्लैंड में प्लाईमाउथ यूनिवर्सिटी पेनिन्सुला स्कूल्स ऑफ मेडिसिन एंड डेंटिस्ट्री के मुख्य शोधकर्ता बेन अंडरवुड ने कहा, “हमारा अध्ययन यह साबित करता है कि ब्रश डीजे उपभोक्ताओं के लिए बेहद फायदेमंद है और इसके प्रयोग और उपयोगिता को बढ़ाने के लिए नए शोध की राह खोलता है।“
ब्रश डीजे ऐप पर किए गए इस शोध के अनुसार प्रयोगकर्ताओं में से 70 प्रतिशत ने कहा कि ऐप के इस्तेमाल के बाद से उन्हें अपने दांत ज्यादा साफ महसूस हुए और 80 प्रतिशत ने कहा कि ब्रश डीजे ने उन्हें अधिक समय तक दांतों की सफाई के लिए प्रोत्साहित किया।
- 7 ways to avoid radiation from your gadgets
- 8 Easy Tips to Protect Your Smartphone from Heating Problems. स्मार्टफोन को हीटिंग प्रॉब्लम से बचाने के 8 आसान उपाय ? -
- Android Phone ke liye Best 7 Screen Recording Apps -
- Android tips tricks : Latest android tips and tricks 2018 -
- How To Create Your Own Whatsapp Stickers Tips And Tricks
- How To Increase YouTube Views and Subscriber Automatically [4 New Ways] -
- How can I make my FB name stylish .Facebook name stylis Font me kaise likhen ?
- Use Google Drive Cloud Storage -
- Using Facebook Groups to Get More Blogs Traffics. -
शोध समूह ने कहा कि ब्रश डीजे नौजवानों को अपने दांतों की सफाई के लिए ही प्रोत्साहित नहीं करता बल्कि मुंह के स्वास्थ्य संबंधित संदेश और जानकारी देने में भी यह बेहद प्रभावशाली है।
जानकारी के लिए बता दें कि ब्रश डीजे को 2011 के अंत में एप्पल ऐप स्टोर पर उतारा गया। फरवरी 2015 तक बगैर विज्ञापनों वाले इस मुफ्त एप को 188 देशों में 1,97,000 से अधिक उपकरणों पर डाउनलोड किया गया। किसी भी प्रकार के टूथब्रश पर इसका प्रयोग किया जा सकता है। शोध पत्रिका 'ब्रिटिश डेंटल जर्नल' के ताजा अंक में यह शोध प्रकाशित हुआ है।
