How Google earns money गूगल कैसे कमाता है पैसे ?

गूगल कैसे कमाता है पैसे



अगर आपको किसी भी चीज की जानकारी चाहिए होती है तो आप क्या करते हैं? आप गूगल पर सर्च करते हैं। दुनिया की किसी भी चीज की जानकारी रखने वाला गूगल आपको फ्री सर्विस देता है, यानी गूगल पर कुछ भी ढूंढने के लिए आपको पैसे खर्च नहीं करने पड़ते। क्या कभी आपने सोचा है कि सबको फ्री सर्विस देने वाला गूगल आखिर पैसा कैसे कमाता है? इसका जवाब आपको आगे मिलेगा।


गूगल कैसे कमाता है पैसे


हालांकि ये देखकर हैरानी होती है कि गूगल पर हर सेकेंड करोड़ो लोग कुछ ना कुछ खोजते रहते हैं फिर भी गूगल चौथे स्थान पर है। खैर, दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल की कमाई 658$ प्रति सेकेंड है जो कि रुपए के हिसाब से 42 हजार 329 रुपए है यानि कि गूगल की हर मिनट की कमाई 39 हजार 480 डॉलर है जो कि भारतीय रुपए में 25 लाख 39 हजार 748 रुपए होती है।

How Google earns money


गूगल जहाँ यूजर को फ्री सीर्विस देता है वही गूगल की कुछ पेड सर्विस भी है
आपने बहुत सी वेबसाइट पर गूगल के लगाये गए विज्ञापन देखे होंगे गूगल उन विज्ञापन को दिखाने के लिए कम्पनी या यूजर से रूपये लेता है इसके बाद उनके विज्ञापन को वेबसाइट पर दिखाता है और ऐंसे में गूगल बहुत रूपये कमा लेता है.


बच्चों से लेकर हर बड़ा-बुढ़ा इंसान गूगल का दिवाना है। गूगल ना हो तो लोग आज-कल जीना ही छोड़ देंगे। अपनी रोज़ की ज़िंदगी में लोग गूगल को ऐसे फ्री में जब चाहे तब यूज़ कर रहे हैं। अगर कभी कुछ समझ ना आए तो लोग किसी और से राय नहीं बल्कि गूगल से राय लेते हैं।




गूगल कंपनी अपने यूजर्स को सर्विसेस फ्री में देती है, लेकिन फिर भी दुनिया की टॉप रेवेन्यु कमाने वाली कंपनियों में से एक है। क्या आप जानते हैं कि गूगल अपने यूजर्स को फ्री सर्विस देने के बाद भी करोड़ों कैसे कमा लेती है? हम जिन सेवाओं को मुफ्त समझते हैं, गूगल उन्हीं के बल पर कहीं और से कमाई करती है। अन्य कंपनियां हमारे बारे में जानकारियां गूगल से खरीदती हैं या उसे अपने विज्ञापनों के लिए पैसा देती हैं। विज्ञापन पर हर क्लिक के लिए गूगल चंद सेंट से लेकर सैकड़ों डॉलर तक वसूल करती है।


Shivanshi Communication आपको बताती है कि सिर्फ एक मिनट में कितना कमाती है गूगल:

Gizmodo Australia वेबसाइट के मुताबिक, साल 2014 में हर मिनट गूगल 149,288$ डॉलर (लगभग- 99 लाख रुपए) का रेवेन्यू जनरेट करती है। जिसमें से प्रॉफिट 23509 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपए) है।




विज्ञापन से होती है 97 प्रतिशत कमाई: रिपोर्ट के अनुसार 2015 की Q2 (दूसरी तिमाही) में गूगल की कुल कमाई 17.3$ बिलियन डॉलर (लगभग 109284.1 करोड़ रुपए) थी। इसमें से 97 प्रतिशत सिर्फ विज्ञापनों से आया था। गूगल की एडवर्टाइजिंग स्ट्रैटजी में कीवर्ड्स के हिसाब से भी पैसे कमाए जाते हैं। wordstream.com के आर्टिकल के हिसाब से 20 सबसे एक्सपेंसिव कीवर्ड्स में से पहला इन्श्योरेंस (insurance) है। इसके बाद लोन (loan) कीवर्ड दूसरे नंबर पर है। (ये आंकड़े बदलते भी रहते हैं।


नोट :-  आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा और आप निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमें कमेंट कर के जरूर बताएं। अतः आपको कोई भी प्रॉब्लम आ रही है आप कमेंट कर के पूछ सकते हैं।
Thank You

Post a Comment

Previous Post Next Post