YouTube Vs Blogging
हेलो दोस्तों, YouTube Vs Blogging आपके लिए क्या है बेहतर ? और किस्मे है ज्यादा पैसे ? ये सवाल बहुत लोग पूछते है। और आपको बता दूँ कि ये अक्सर पूछे जाने वाला एक बहुत ही Populor सवाल है। नए यूजर जो इन्टरनेट से पैसे कमाना चाहते हैं वो Confuse रहते है कि वो किसे चुने। ब्लॉग्गिंग या YouTube. इसलिए आज मैं आप सभी को इस पोस्ट में बताने जा रहा हूँ कि आपको YouTube vs Blogging में से किसे चुनना चाहिए। अगर आप भी Confuse है और Decide नहीं कर पा रहे है, तो इस पोस्ट को अच्छे से पूरा पढ़े। मुझे उम्मीद है कि पोस्ट पढने के बाद आप आसानी से Decision ले पायेंगे।
![]() |
| youtube vs blogging |
YouTube और Blogging दोनों ही इंटरनेट से पैसे कमाने के बेहतर प्लेटफार्म हैं। और इन्ही के जरिये दुनिया भर में अपनी सन्देश और ज्ञान भी पहुँचाया जा सकता हैं। लेकिन दोनों के अपने अलग अलग फायदे है। पहले से ही दुनिया भर के लाखों लोग YouTube और Blogging से पैसे कमा रहें है। और ये दोनों ही बहुत बड़े फील्ड हैं। इस सवाल का जवाब सभी के लिए अलग अलग होगा। किसी के लिए YouTube बेस्ट ऑप्शन होगा तो किसी के लिए ब्लॉग्गिंग बेस्ट होगा। लेकिन ये आप कैसे decide करेंगे कि आपके लिए क्या बेस्ट है - YouTube या Blogging. इसके लिए आपको ये पोस्ट पूरा अंत तक अच्छे से पढ़ना होगा।
इस पोस्ट में मैं आपको YouTube vs Blogging दोनों के बारे में बताऊंगा। पहले हम दोनों में Comparison करेंगे। Comparison में सबसे पहले हम दोनों में समानता देखेंगे। मतलब ये कि दोनों में क्या Similarities है। और फिर उसके बाद दोनों में Differences देखेंगे। इन चीजों को देखने / पढ़ने और समझने पर आप खुद ही ये सुनिश्चित कर पाएंगे की आपके लिए कौनसा बेस्ट ऑप्शन रहेगा।
YouTube और Blogging में समानता [Similarities]
i) Original Content
दोनों ही Content Base है। दोनों में अच्छे कंटेंट का होना जरूरी है। ब्लॉग में लोग आपके कंटेंट पढ़ने आते है। और YouTube चैनल में लोग आपके वीडियो देखने आएंगे। लोगों को ऐसे ब्लॉग पसंद है जिसमे बहुत सारे अच्छे अच्छे कंटेंट / आर्टिकल हों। और ऐसी YouTube चैनल पसंद है जिसमे बहुत सारे अच्छे / knowledgeable वीडियोस हो।
आपको तो पता ही होगा कि , पैसे कमाने के लिए मेहनत करना जरूरी है। तो बात चाहे ब्लॉग्गिंग में कंटेंट लिखने की हो या यूट्यूब पर वीडियोस बनाने की। दोनों में ही आपको बहुत मेहनत करनी होगी। और दोनों में रेगुलर कंटेंट के लिए Proper Research की जरूरत है। अब आप ये सुनिश्चित करें कि आप कौनसा काम अच्छे से कर सकते है।
ii) Small Investment
शुरुआत करने के लिए तो दोनों ही Free है। आप Blog और YouTube चैनल दोनों ही Free में बना सकते है। आप Blogger पर फ्री में ब्लॉग बना कर पोस्ट पब्लिश कर सकते है। और यूट्यूब पर चैनल बनाकर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करके फ्री में अपलोड कर सकते है। लेकिन अगर आप एक Professional Blogger या YouTuber बनना चाहते है तो आपको दोनों में ही थोड़ा बहुत Investment करना पड़ेगा। Professional ब्लॉगर बनने के लिए Self - Hosted WordPress Blog, Top Level Domain, Etc. चाहिए। और एक Professional YouTuber बनने के लिए बढ़िया कैमरा, Mic, Etc. की जरूरत होती है। जिसके लिए आपको कुछ इन्वेस्टमेंट करना होगा।
iii) Having Proper Knowledge
दोनों ही प्लेटफार्म के लिए आपके पास proper knowledge का होना बहुत ज्यादा जरूरी हैं। ब्लॉग पर अच्छे knowledgeable आर्टिकल लिखने और यूट्यूब पर अच्छे वीडियो अपलोड करने से ही आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। अगर आप Irrelevant Topic पर आर्टिकल लिखते है , या Irrelevant Topic पर वीडियो बनाते हैं। जिसे कोई search नहीं करता, तो कोई फायदा नहीं। तो इसलिए आपको इंटरनेट पर पहले अच्छे से proper research की जरूरत है। दोनों ही platform में आपको लगातार कुछ नया सीखते रहना होगा। आप जितना ज्यादा सीखेंगे आपको उतना ही ज्यादा फायदा होगा।
iv) Having More Effort & Time Devoting
दोनों में ही आपको अपना बेस्ट Effort देना होगा। बात चाहे ब्लॉग्गिंग में अच्छे आर्टिकल्स लिखने की हो या YouTube में अच्छे विडियो अपलोड करने की। दोनों में ही काफी टाइम लगता है, और full effort भी। बढ़िया आर्टिकल और वीडियोस के लिए आपको proper research की जरूरत होती है, और साथ में full effort की भी। दोनों ही आसान तो बिलकुल नहीं है। इसके लिए आपको अपना पूरा effort, time और मेहनत देना होगा।
v) Giving Long Term Results
आपको पता होना चाहिए कि ब्लॉग्गिंग और youtube दोनों में ही आपको समय देना होगा। अगर आप सोच रहे है कि आज स्टार्ट करें और पहले महीने से ही payment मिलना शुरू हो जाए, तो आप ब्लॉग्गिंग और youtube नहीं कर सकते। दोनों ही आपको Long Time में Result देंगी। लेकिन उसके लिए भी आपको अपना बेस्ट performance देना होगा। इसमें कमसे कम 6 महीने से 1 साल भी लग सकता है। वो भी regularly नए और अच्छे आर्टिकल्स / वीडियोस डालते है तो, जिनकी सीर्चेस अच्छी हो।
vi) Best for Make Money Online
अगर आप पूरी मेहनत और लगन के साथ ब्लॉग चलते है, daily अच्छे अच्छे क्वालिटी के content पब्लिश करते है। और एक youtube चैनल proper तकनीक के साथ चलते है, आपको बहुत ही अच्छा फायदा होगा। internet से Money earn के ये दो तरीके सबसे Best है। बस इसमें आपको थोडा समय देना होगा और बेस्ट परफॉर्म करना होगा।
YouTube और Blogging के फायदे और नुकसान
| YOUTUBE | BLOGGING |
|---|---|
| YouTube चैनल पर हमारा Control नहीं होता है, एक छोटी सी गलती पर YouTube हमारे चैनल को बंद कर सकता है। | blog पर हमारा पूरी तरह से Control होता है। हम अपने blog को कैसे भी manage कर सकते है। |
| इसमें हम सिर्फ Google AdSense की मदद से ही पैसे कमा सकते है। | ब्लॉग से पैसे कमाने के लिए इन्टरनेट पर बहुत सारी Advertising और Affiliate Program है। जिन्हें ज्वाइन करके हम पैसे कमा सकते है। |
| YouTube में Channel बनाने के बाद आप सिर्फ videos upload करके पैसे कमा सकते है। | ब्लॉग्गिंग में ब्लॉग बनाने के बाद आपको बहुत सारे सेटिंग्स करने होते है। जैसे :- Blog Theme, Designing, SEO Setup, Etc. |
| YouTube से पैसे कमाने के लिए हमें बेसिक विडियो एडिटिंग की Knowledge होनी चाहिए। | ब्लॉग्गिंग से पैसे कमाने के लिए हमारे पास अच्छी Knowledge के साथ साथ Proper Research की भी आवशकता होनी चाहिए। |
| YouTube में पैसो के साथ साथ अच्छा नाम कमाया जा सकता है। | Blogging में भी काम के साथ साथ अच्छा नाम कमाया जा सकता है। |
| YouTube पर Ads की CPC बहुत कम होती है। अधिकतर पर 0.01 ही मिलती है। | Blogging में Ads की CPC कितनी भी मिल सकती है। इसलिए इसकी CPC बढ़िया और अच्छी होती है। |
YouTube और Blogging में Differences
| YOUTUBE | BLOGGING |
|---|---|
| आपको सिर्फ Video Content ही Create करना होता है। | इसमें आपको Textual Content Create करना होता है। पर अगर आप Image और Video Content भी Create करते है, तो ये आपके लिए तो Advantage होगा। ही और इससे आपको बहुत ज्यादा फायदा भी होगा। |
| इसमें विडियो Host करना Free है। | Self-Hosting Blog में आपको Domain और Hosting का खर्च उठाना पढता है। |
| अगर आप एक प्रोफेशनल YouTuber बनना चाहते है, तो आपको Video Recording Equipment खरीदना पड़ेगा। जैसे :- DSLR कैमरा, Professional Mic., Etc. | Blog में भी आपको Domain, Themes, Services, Hosting, Etc. में खर्च करना पढता है। |
| इसमें आपको ज्यादा Technical होने की जरूरत नहीं है। Basic Knowledge के साथ इसे किया जा सकता है। इसलिए ये Non - Technical लोगों के लिए बढ़िया है। | अच्छे और Advanced Features को Implement करने के लिए Technical Knowledge का होना जरूरी है। |
| आपके YouTube चैनल का मालिक Google है। Google जब चाहे आपका चैनल [Delete] बंद कर सकता है। हालाँकि, ऐसा सिर्फ Copyright Strike, Policy & Guidelines को Break करने पर होता है। | Blog के मालिक आप खुद होते है। Self-Hosted ब्लॉग में आपका पूरा Control होता है। |
| वीडियोस content के लिए YouTube ज्यादा बेहतर है, क्यूंकि लोग पढने से ज्यादा देखना और सुनना पसंद करते है। | Blog Global और Local दोनों तरह के content के लिए बढ़िया है। लेकिन लोगों को videos ज्यादा प संद आते है। |
ये भी जरूर पढ़ें :- Blogging Se Paise Kaise Kamaye Hindi
Note :- तो दोस्तों, यहाँ तक पोस्ट पढ़ कर आप समझ गए होंगे कि आपके लिए YouTube और Blogging में से क्या बेहतर है। अब आप खुद ही ये सुनिचित कर सकते है कि आपके लिए क्या बेस्ट है और आपको कौनसा प्लेटफार्म चुनना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते अच्छे से समझ में आ गए होंगे। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में इस पोस्ट को जरूर शेयर करें।

Awesome one, TechsTribe
ReplyDeletethank you so much TechsTribe
DeleteYour blog is too much amazing. I have found with ease what I was looking. Moreover, the content quality is awesome. Thanks for the nudge! https://www.cheapyoutubeservices.com/buy-youtube-views/
ReplyDeleteThanks for sharing knowledge about YouTube Vs Blogging In HIndi . i have also shared my opinion to the world in my style.
ReplyDelete